श्वेता सिंह कृर्ति अपनी माँ और अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए किया इमोशनल पोस्ट, सोशल मीडिया पर हो रही है ट्रैंड .
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के मौत को आज पुरे छह महीना हो चुके है। सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कृर्ति अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए हर दिन सोशल मीडिया द्वारा मुहिम चला रही है। जहा आज सुशांत सिंह राजपूत को गुज़र के छह महीने हो रहा है तो वही उनकी माँ को गुज़र के आज पुरे 18 साल हो रही है। इस दिन को अपनी माँ और भाई को याद करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रैंड कर रही है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी मां की एक फोटो पोस्ट करते हुए अपने माँ के नाम पे एक इमोशनल “कैप्शन” लिखी है। श्वेता लिखी हैं कि उन्होंने अपनी मां में भगवान को देखा है और काश वह फिर से वह बचपन की तरह उनके आंचल में खुद को छिपा पातीं। तो वही सुशांत के लिए पोस्ट करे हुए उन्होंने #oath4ssr जो एक डिजिटल पोटेस्ट है। श्वेता की यह भावुक कर देने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
श्वेता ने अपनी मां को याद करते हुए एक कैप्शन में लिखती है ”आज से 18 साल पहले मां हमने आपको खो दिया था। आपकी कमी संसार में कोई भी पूरी नहीं कर सकते है। लेकिन हमारी यादों में आप आज भी जिंदा हैं और हम सभी पर खूब प्यार बरसाती हैं। आप आज भी हमारे आसपास ही हैं। हम कभी सर्वशक्तिमान के आभारी हैं जिसने हमें दिखाया कि भगवान मानव रूप में कैसे दिखते है। लव यू माँ। काश हम सभी एक साथ आपके द्वारा बनाए गए घोंसले में इकट्ठा रह सकते। बच्चे के तौर पर फिर से आपके आंचल के नीचे सुरक्षित महसूस कर सकते। यह दर्द इतना गहरा है कि इसे किसी के साथ शेयर नहीं किया जा सकता है।’ तो वही श्वेता ने अपने भाई सुशांत के लिए पोस्ट के कैप्शन में लिखती है “मैं न्याय के लिए लड़ने की प्रतिज्ञा करती हूं जब तक कि हम पूरी सच्चाई नहीं जान लेते। भगवान हमारा मार्गदर्शन करे और हमें रास्ता दिखाए। 🙏 # Oath4SSR ।
श्वेता सिंह कीर्ति के इस पोस्ट पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। तो एक फैन ने लिखा- जिंदगी का सबसे कीमती शख्स मां। वही दूसरी अन्य यूजर ने लिखा- मैं चाहता हूं कि काश सुशांत भी यही पोस्ट शेयर करने के लिए हमारे बीच होते। एक अन्य यूजर ने लिखा- सुशांत और मां आपकी याद आती है।तो वही सुशांत के जस्टिस के लिए भी फैंस कमैंट्स कर रहे है। श्वेता की इस पोस्ट पर अबतक हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स मिल चूका है।
बॉलीवुड के एक्टर शेखर सुमन ने रविवार को अपने ट्वीट में लिखा है- यह सभी न्यूज चैनलों, न्यूजप्रिंट, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स से अपील है कि सुशांत के मामले को कल फिर से पेश किया जाए और न्याय की मांग की जाये “न्याय में देरी न्याय से वंचित है”। किस मामले में 6 महीने का समय चाहिए। तो वही आज सुबह उन्होंने फिर से ट्वीट किया और उन्होंने लिखा है कि यह SSR के लिए हमारी अटूट न्याय की मांग को ओर बहाल करना है। 6 महीने के इस तरह के एक संवेदनशील मामले के लिए अकल्पनीय रूप से लंबा समय है।
आपको बता दें कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत मामले की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही हैं। तो वही छह महीने बाद भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज़ अब तक नहीं खोल पाई CBI, लंबी जांच के बावजूद कोई सबूत हाथ नहीं लग पाया है।